Best Hindi tips to relief from stress – तनाव दूर करने के कारगर उपाय



जीवन में हमेशा तनाव (स्ट्रेस) में रहना काफी हानिकारक होता है। तनाव (stress) हमारी प्राकृतिक ऊर्जा को समाप्त करता है और एक तरह की मानसिक बीमारी को बढ़ावा देता है जो हमपर काफी खतरनाक तरीके से हावी हो जाती है। तनाव का कारण, अगर आप तनाव (स्ट्रेस) के शिकार हैं तो इससे आपके शरीर का प्राकृतिक संतुलन काफी बिगड़ जाता है। मानसिक तनाव के कारण, आप हर एक चीज़ से आशा छोड़ देते हैं। ऐसे समय में आपको खाने पीने में भी कोई रूचि नहीं होती। हालांंकि अगर आप तनावमुक्त जीवन जीना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कुछ उपाय हैं और यही सही समय है जब आप इन उपायों को अपने जीवन में उतारें।

मानसिक तनाव दूर करने के उपाय (Stress kam karne ke upay in hindi)

तनाव दूर कैसे करे – आराम करें (Meditate se stress dur karne ke upay)

अगर आराम से आपका तात्पर्य शरीर को बेढंगे अंदाज़ में इधर उधर घुमाना और अजीब सी आवाज़ें निकालना है तो एक बार फिर सोचिए। किसी भी काम को बार बार करने से हमें आराम मिल सकता है। टहलना, तैरना, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि ऐसी चीज़ें हैं जो आप बार बार कर सकते हैं और इनसे आपको आराम मिलता है।
जब आप अपनी नौकरी,अपनी शादी और अन्य चीज़ों के बारे में सोचते हैं तो इसी बीच आँखें बंद करके बैठें और दिमाग से सारी चिंताएं निकालने का प्रयास करें। 8 से 10 मिनट तक रोज़ाना इसे करें और आप पाएंगे कि आपको काफी आराम का अनुभव हो रहा है।

तनाव दूर करने के तरीके – लम्बी सांस लें (Breathe deeply)

चिंता में रहने की स्थिति में लोग काफी तेज़ी से एवं काफी छोटी छोटी सांसें लेते हैं और तनावमुक्त रहने पर आराम से धीरे धीरे सांस लेते हैं। अतः तनाव (स्ट्रेस) को दूर करने के लिए धीर धीरे लम्बी सांसें लें। सांस छोड़ते समय हवा को अपने मुख से बाहर जाता महसूस करें और अपने पेट के कम होने को अनुभव करें। फिर दोबारा सांस लेते वक़्त अपने स्नायुओं,शिराओं और मस्तिष्क के आराम की मुद्रा में होने को अनुभव करें। अपने पेट का बढ़ा हुआ आकार महसूस करें और अपने रीढ़ की हड्डी का सीधा होना महसूस करें। इस पूरी प्रक्रिया को १० बार करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

तनाव दूर करना – बाहर के नज़ारे देखें (Site seeing se depression dur karne ke upay)

इस प्रक्रिया के अंतर्गत अपने आस पास की चीज़ों को महसूस करें। बाहर जाएं और फूलों के रंग और चिड़ियों के चहचहाने का अनुभव करें। प्रकृति का आनंद लें। किसी मॉल में जाएं और विभिन्न प्रकार के कपडे उठाकर देखें,आभूषणों का जायज़ा लें और हर चीज़ के बनावट सम्बन्धी विचारों पर चिंतन करें। जब तक आप आज की चीज़ों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तब तक तनाव  (स्ट्रेस) आपसे कोसों दूर रहेगा।

तनाव दूर करने के उपाय – खुद की मसाज करें (Self-Massage)

अपने दोनों हाथों को अपने गले एवं आसपास के भागों पर रखें। अब अपनी उँगलियों एवं हथेलियों का प्रयोग करते हुए अच्छे से दबाएं और गले के पास प्यार से उंगलियां फिराएं। अब अपने एक हाथ को दुसरे हाथ पर रखें। अपनी मांसपेशियों को धीरे धीरे उँगलियों से दबाएं। अपनी उँगलियों को कोहनी के ऊपर नीचे धीरे धीरे फिराएं और हलके हाथों से मसाज करें।

तनाव दूर कैसे करे – गाने सुनें (Listen to music se tension dur karne ka tarika)

ब्रिटिश डायरी हार्ट के एक नए शोध के मुताबिक़ हल्का एवं सुकून देने वाला संगीत तनाव (स्ट्रेस) को काफी हद तक कम कर देता है,अतः कहीं जाते समय अपने संगीत की पोटली को साथ में रखना ना भूलें। संगीत आपकी सारी चिंताएं भुला देता है और आपको किसी और ही दुनिया में ले जाता है

तनाव दूर करने के तरीके – कल की तैयारी करें (Prepare for tomorrow)

किसी चीज़ की तैयारी ना करके उसे करने की कोशिश करने जैसा तनाव (स्ट्रेस) और किसी भी कार्य में नहीं होता। अतः किसी भी काम में जुटने से पहले उसके से जान लें और उससे जुडी सारी तैयारियां कर लें। अगर आप किसी कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित एवं आत्मविश्वास से भरपूर होंगे तो उसे सम्पूर्ण करने का हौसला भी आपमेंअपने आप आ जाएगा और आप तनाव (स्ट्रेस) से कोसों दूर रहेंगे।

खाने की इच्छा से खुद को ना रोकें (Healthy snacks se depression ke upay in hindi)

कई महिलाएं अपना तनाव (स्ट्रेस) घटाने के लिए उन भोजनों को ग्रहण जिनसे वे सामान्य तौर पर दूर ही रहती हैं और ये स्थिति पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक देखी जाती है। ज़्यादातर महिलाएं बहुत से भोजनों से परहेज करती हैं, यहां तक कि अपने मनपसंद भोजन भी ग्रहण नहीं करती क्योंकि उन्हें अपना वज़न घटाने की चिंता रहती है। पर तनाव (स्ट्रेस) में इस तरह के भोजन की इच्छा कई गुना बढ़ जाती है।
जो लोग डाइटिंग नहीं करते हैं उनकी तुलना में डाइटिंग करने वाले पुरुषों एवं महिलाओं में तनाव (स्ट्रेस) की स्थिति में ज़्यादा खाने की प्रवृत्ति देखी जाती है और ऐसे वक़्त उनमें उन्हीं वसा युक्त भोजनों को ग्रहण करने की इच्छा जागृत होती है जिनसे आमतौर पर वे दूर रहते हैं। अतः आपके लिए आवश्यक है कि कभी भी अपनी इच्छाओं को ना दबाएं। हमेशा कुछ स्वादिष्ट परन्तु स्वास्थ्यवर्धक चीज़ें अपने पास रखें। अगर आपको नमकीन खाने की इच्छा है तो बादाम या मूंगफली अपने पास रखें,प्रोटीन लेने की इच्छा होने पर डेरी उत्पादों का प्रयोग करें और कुछ मीठा खाने की इच्छा होने पर डार्क चॉकलेट का सेवन करें।

तनाव दूर करने के उपाय – पुरानी सफलताओं को याद करें (recall the good results)

अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर यह सोचें कि किस प्रकार आपने फलां मौके पर सारी विषम(Adverse)परिस्थितियों के बावजूद अपने काम में सफलता अर्जित की थी। जब भी कभी आपको यह लगे कि आप अपनी समस्या से निपटने में असमर्थ हैं, तुरंत अपने पुराने और खुशहाल जीवन की कल्पना करें, जब ऐसी समस्याओं का आपने डटकर सामना किया था तथा उनपर विजय भी पायी थी। अगर आप तलाक की समस्या से जूझ रहे हैं या किसी जाननेवाले के दुःख में दुखी हैं, आपको हेल्प क्लास की आवश्यकता है।

तनाव दूर करने के लिए खुद से बात करें – मानसिक तनाव से मुक्ति (Talk to yourself)

यह सुनने में अजीब अवश्य लग सकता है, पर जब आप तनाव में हों तो खुद से वार्तालाप भी काफी फायदा पहुंचाता है। इस पद्दति का प्रयोग करने से आके अंदर काफी आत्मविश्वास तथा आतंरिक शक्ति (Inner strength) जागृत होगी। आपको पता है कि आपको बहुत से काम करने हैं और इसके लिए आपको खुद के साथ अकेले में थोड़ा वक़्त चाहिए। इसके लिए आप कोई सुनसान जगह चुन सकते हैं।

तनाव दूर करने का उपाय – तनाव (stress / स्ट्रेस) के समय सही खानपान करें (Eat properly se mansik tanav ka ilaj)

यह बात काफी आवश्यक है। सही खानपान का तनाव (स्ट्रेस) दूर करने से काफी गहरा सम्बन्ध है। आमतौर पर तनाव (stress / स्ट्रेस) के समय आप सही खानपान छोड़कर ऐसी चीज़ें खाने लगते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए सही नहीं होती। ऐसे में आपका वज़न बढ़ जाता है जो कि आपके शरीर के लिए हानिकारक होता है। ताज़े फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। इससे आपका तनाव (स्ट्रेस) कम होगा और आप काफी तरोताज़ा महसूस करेंगे।

तनाव से मुक्ति पाने के लिए ज़्यादा काम करें- तनाव दूर करने के उपाय (Concentrate more on work)

तनाव के समय काम जितना ज़्यादा होगा, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। काम की ज़िम्मेदारियों से आपको तनावग्रस्त होने का समय ही नहीं मिलेगा। दफ्तर में ज़्यादा समय बिताएं तथा साथियों से बात करें। इससे आपका काम भी अच्छा होगा और तनाव (स्ट्रेस) से भी आप दूर रहेंगे।
Reviewed by vipulchauhan447 on 11:17 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.