Motivation quote for student in hindi

Motivation quote for student

  • जब समय हमारा इंतजार नहीं करता है, तो हम समय का इंतजार करने में अपना समय क्यों बर्बाद करें.
  • जिंदगी हमें हर दिन कोई न कोई सबक सिखाती है, इसलिए नहीं कि हम उस सबक को पढ़ें…. बल्कि इसलिए ताकि हम उस सबक से कुछ सीखें.
    → हर दिन जिंदगी से कुछ नया सीखें.
  • आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, यह उस वक्त मायने नहीं रखता है. जब आप गलत रास्ते पर जा रहे होते हैं.
    → इसलिए समय-समय पर हमें यह गौर करना चाहिए कि हम सही रास्ते पर जा रहे हैं या नहीं.
  • जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, लेकिन लालच की प्यास किसी तरह से नहीं बुझाई जा सकती है.
  • खुद के काम की तुलना अपने काम से करने वाले लोग, दूसरों से मीलों आगे निकल जाते हैं.
  • रिश्ता उस किताब की तरह होता है, जिसे लिखने में सालों लग जाते हैं. लेकिन इस किताब के जलने में कुछ मिनट का हीं समय लगता है.
  • व्यक्ति मर जाता है, सभ्यताएँ बदल जाती है. लेकिन शब्द कभी निष्प्रभावी नहीं होते हैं.
  • व्यस्त होने से कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है, क्योंकि अगर वह बेकार से कामों व्यस्त है, तो सफलता कभी उसके पास नहीं जाएगी.
    → बेकार की व्यस्तता असफलता की जननी होती है.
  • जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग दूसरों की नकल करते हैं, इसलिए वे असफल हो जाते हैं. क्योंकि जिंदगी में हर किसी का प्रश्न पत्र दूसरे के प्रश्न पत्र से अलग होता है.
Motivation quote for student in hindi Motivation quote for student in hindi Reviewed by vipulchauhan447 on 10:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.